परिवार किसे कहते है? परिभाषा, अर्थ


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

आज के इस पोस्ट में हमलोग विस्तार से चर्चा करेंगे की परिवार किसे कहते है? परिवार की परिभाषा और अर्थ के साथ-साथ परिवार की विशेषताओं पर भी प्रकाश डालेंगे|

परिवार की परिभाषा पर प्रकाश डालने से पहले आइये परिवार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को समझ लेते है|

दरअसल परिवार शब्द का अंग्रेजी रूपांतर “Family” होता है जो लेटिन भाषा Famulus से बना है| लेटिन शब्द Famulus का अर्थ होता है, माता-पिता, बच्चे यहाँ तक की नौकर का एक साथ मिलजुलकर रहना| लेकिन अगर वास्तव में देखा जाए तो इससे परिवार का वास्तविक अर्थ स्पष्ट नहीं होता है|

आइये जानते है परिवार के बारे में विस्तार से-

परिवार किसे कहते है? (परिवार की परिभाषा)

भिन्न-भिन्न विद्वानों ने परिवार की विभिन्न तरीके से परिभाषित किया है जिनमे से कुछ का वर्णन निचे दिए गया है|

लूसी मेयर के अनुसार: परिवार एक गार्हस्थ्य समूह है, जिसमे माता-पिता और संतान साथ रहते है| इसके मूल रूप ने दंपत्ति और उसकी संतान रहती है|

लॉक के अनुसार: परिवार उन व्यक्तियों का एक समूह है जो विवाह रख या गोद लेने के संबंधों से जुड़े होते है, एक गृहस्थी का निर्माण करते है, और पति-पत्नी, माता-पिता,पुत्र-पुत्री, भाई-बहन आपने-अपने सामाजिक कार्यों के रूप में एक दुसरे पर प्रभाव डालते है, एवं व्यवहार और सम्बन्ध रखते है और एक सामान्य संस्कृति का निर्माण करते है और उसकी रक्षा करते है|

मजुमदार के अनुसार: परिवार ऐसे व्यक्तियों का समूह है जो एक माकन में रहते है, रख द्वारा सम्बंधित है और स्थान, स्वार्थ तथा पारिवारिक कर्त्तव्य बोध के आधार पर समान होने की चेतना या भावना रखते है|

जुकरमेन के अनुसार: एक परिवार समूह पुरुष स्वामी, उसकी स्त्री या स्त्रियाँ और उनके बच्चों से मिलकर बनता है और कभी-कभी एक या अधिक अविवाहित पुरुषों को भी शामिल किया जा सकता है|

उपर्युक्त परिवार की परिभाषाओं से यह निष्कर्ष निकल के आता है की परिवार के निर्माण के लिए दो विषम लिंगिओं यानि पुरुष और स्त्री का होना आवश्यक है, जिन्हें यौन सम्बन्ध स्थापित करने में समाज द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो| सरल भाषा में कहा जाये तो परिवार उसे कहते है जिसमे पति-पत्नी, माता-पिता और उसके बच्चे आपस में मिलजुलकर साथ रहते है|

अंतिम शब्द

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना की परिवार किसे कहते है? परिवार की परिभाषा क्या होती है?, उम्मीद है कि इस पोस्ट की मदद से शेयर की गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी| अगर आप प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे है तो भारत का संविधान PDF भी आपके लिए महत्वपुर्ण हो सकता है|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-


Leave a Comment