[PDF] Bihar Daroga Previous Year Question Paper in Hindi


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

इस पोस्ट के माध्यम से आप Bihar Daroga Previous Year Question Paper in Hindi PDF को बिलकुल निशुल्क डाउनलोड करके इसमें दिए गए प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कर सकते है|

बिहार पुलिस के द्वारा हाल ही में अधिकारिक सूचना जारी करके बिहार दरोगा एसआई की भर्ती की घोषणा की गई है। बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की घोषणा प्रतिवर्ष रिक्त पदों को पूर्ण करने के लिए नियमित रूप से की जाती है।

बिहार पुलिस भर्ती में दरोगा पद पर नौकरी पाने वाले विद्यार्थी कई तरह से लाख कोशिश करके इस पद तक पहुंचते हैं। क्योंकि अब वर्तमान समय में कंपटीशन बहुत अधिक है और इसी कॉन्पिटिशन के चलते बिहार पुलिस दरोगा पद पर बहुत ज्यादा आवेदन फॉर्म लगाए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं बिहार पुलिस के 1 पद के लिए 150 लोगों की भीड़ हर बार उमर जाती है। एक पद को पाने के लिए करीब 150 से 200 लोग लड़ते हैं और उसके बाद किसी एक को वह पद हासिल होता है।

कहने का मतलब यह है, कि बिहार दरोगा भर्ती में आवेदन करने वाले लोगों की संख्या भर्ती में निकले गए पदों की संख्या से बहुत ज्यादा अधिक है।

आज के आर्टिकल में हम आपको Bihar Daroga Previous Year Question Paper in Hindi साझा करेंगे, जिसके माध्यम से विद्यार्थी पुराने साल के सवालों को हल करके अपनी तैयारी को मजबूत कर सके| 

Bihar Daroga Previous Year Question Paper in Hindi

Bihar Police SI Bharti

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती का आयोजन बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा किया जाता है। प्रतिवर्ष इसी विभाग के माध्यम से बिहार पुलिस दरोगा भर्ती का आयोजन होता है।

हाल ही में बिहार कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 1938 पदों की भर्ती निकाली गई है। इस पद पर नौकरी प्राप्त करने से पहले उम्मीदवारों को चार चरण से गुजरते हुए अपने आप को इस पद के लिए योग्य बनाना होगा।

इस बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता के तौर पर ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। बिहार सरकार के द्वारा दरोगा भर्ती के माध्यम से सभी पुलिस थानों में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को पूर्ण करने का मकसद लिया है।

Bihar Police Daroga Pre Exam Pattern in Hindi

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती की परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात की जाए तो इस परीक्षा में 2 घंटे की अवधि के दौरान 100 सवालों को हल करने का टारगेट विद्यार्थियों के सामने होता है। विद्यार्थियों के सामने जो प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है। कुल 200 अंक का पेपर विद्यार्थी के सामने उपलब्ध करवाया जाता है। जिसकी अवधि 2 घंटे रखी गई है।

इस परीक्षा में विद्यार्थी को वर्तमान घटनाएं सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

बिहार पुलिस दरोगा की प्री परीक्षा में विद्यार्थियों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है।

Bihar Police SI Mains Exam Pattern in Hindi

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थी के सामने सामान्य हिंदी के 100 सवाल पूछे जाते हैं। यह बिहार पुलिस दरोगा मुख्य परीक्षा का पहला पेपर होता है।

 उसके बाद दूसरी एग्जाम में सामान्य अध्ययन, मेंटल एलिजिबिलिटी टेस्ट, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान के साथ-साथ भूगोल और इतिहास से जुड़े कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं।

Bihar Police SI Selection Process in Hindi

हर प्रकार की भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार नए कर्मचारियों को चयनित करती है। बिहार सरकार के द्वारा नए कर्मचारियों को चयनित करने से पहले एक निश्चित एग्जाम पैटर्न को तय किया जाता है और उसी सलेक्शन प्रक्रिया के माध्यम से कर्मचारियों को चयनित किया जाता है। बिहार दरोगा भर्ती के लिए जरूरी सलेक्शन प्रक्रिया की जानकारी नीचे कुछ इस प्रकार से दी गई हैः

1.प्रारंभिक परीक्षा

बिहार पुलिस एसआई की परीक्षा मुख्य तौर पर 2 चरणों में संपन्न होती है पहली प्रारंभिक परीक्षा जिसे प्री परीक्षा के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक लिखित परीक्षा है। लेकिन जो मेन परीक्षा की तुलना में काफी सरल होती है इस परीक्षा में आपको वैकल्पिक सवालों का सामना करना पड़ता है और सामान्य स्तर के सवाल इस परीक्षा में पूछे जाते हैं। ज्यादातर लोग बिहार दरोगा भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा आराम से पास कर लेते हैं।

2. मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी को अगले चरण के तौर पर मुख्य परीक्षा में भेजा जाता है। मुख्य परीक्षा में विद्यार्थी के सामने लिखित आधारित सवाल पूछे जाते हैं और इन सवालों का लेवल भी काफी उच्च होता है। विद्यार्थी ज्यादातर इस परीक्षा में अपने आप को उत्तीर्ण नहीं करवा पाते हैं।

3. साक्षात्कार

प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के तौर पर साक्षात्कार में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। साक्षात्कार में किसी भी तरह का निश्चित पैटर्न नहीं होता है। यहां आपके लेवल को चेक करने के लिए किसी भी तरह का सवाल पूछा जा सकता है।

4. दस्तावेज सत्यापन

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के अंतिम चरण के तौर पर आपको दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आप बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के आखिरी चरण को पास करते हुए बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए चयनित हो सकते हैं और जोइनिंग लेटर हासिल कर सकते हैं।

Bihar Daroga Previous Year Paper in Hindi PDF

किसी भी भर्ती के लिए जरूरी होता है कि विद्यार्थी को एक परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के लिए लेवल और सवालों के पैटर्न के बारे में जानकारी लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बिहार दरोगा भर्ती में पुराने सालों के पेपर को पढ़कर विद्यार्थी किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। इसके बारे में अंदाजा लगा सकता है। बिहार दरोगा भर्ती के पुराने सालों के पेपर नीचे कुछ इस प्रकार से दी गई है-

Bihar Daroga Previous Year Question Paper PDF in Hindi – 01Download PDF
Bihar Daroga Previous Year Question Paper PDF in Hindi – 02Download PDF
Bihar Daroga Previous Year Question Paper PDF in Hindi – 03Download PDF
Bihar Daroga Previous Year Question Paper PDF in Hindi – 04Download PDF

निष्कर्ष

हर सरकारी भर्ती में भाग लेने वाला विद्यार्थी कई तरह के अलग-अलग प्रयास करके परीक्षा की तैयारी करता है। हर विद्यार्थी के परीक्षा की तैयारी करने का एक अलग पैटर्न होता है। लेकिन सबसे मुख्य और कोमन पैटर्न पुराने सालों के पेपर को पढ़ना और उन्हें समझना होता है।

हर विद्यार्थी को इस प्रक्रिया से गुजरना चाहिए। ताकि विद्यार्थी परीक्षा में आने वाले सवालों के बारे में जानकारी लेकर उस जानकारी से अवगत हो सकें आज के आर्टिकल में हमने आपको Bihar Daroga Previous Year Question Paper in Hindi PDF बारे में जानकारी दी हैं। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

इसे भी पढ़े-


Leave a Comment