BPSC Previous Year Question Paper in Hindi PDF Download


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

BPSC Previous Year Question Paper in Hindi PDF: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि हाल ही में BPSC का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

BPSC की तैयारी में बहुत सारी छात्र लगे हुए हैं उन्हीं छात्रों में से बहुत सारे छात्र प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए BPSC Previous Year Question Paper In Hindi की डिमांड कर रहे थे।

इस पोस्ट में हम आपको बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर बिल्कुल फ्री में प्रदान करेंगे जिन्हें आप पढ़ कर बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की आगामी परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से आप BPSC Previous Year Question Paper in Hindi PDF को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

BPSC की चयन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग हर साल राज्य प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती करने के लिए PCS लेवल पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करती है।

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों उम्मीदवार बैठते हैं इस परीक्षा की कठिनाई का स्तर काफी कठिन माना जाता हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग, PCS के माध्यम से 3 चरणों में राज्य प्रशासनिक सेवा में भर्ती प्रक्रिया पूरी करती है।

  • प्रारंभिक परीक्षा(बहुविकल्पीय)
  • मुख्य परीक्षा(लिखित)
  • साक्षात्कार(व्यक्तिगत परीक्षा)

BPSC परीक्षा पैटर्न

बीपीएससी की परीक्षा पैटर्न के बारे में बात करें तो यह परीक्षा 3 चरणों में संपन्न की जाती है जिसमें सबसे पहले हम आपको BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस के बारे में बताएंगे।

BPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित यह प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होती है जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होता है।

यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है इस में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है अगर उम्मीदवार यह परीक्षा पास कर लेते हैं तो वह मेंस परीक्षा में भाग लेते हैं।

यह प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है जिसमें करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, गणित और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

भागविषयकुल प्रश्नअधिकतम अंककुल समय
Aसामान्य अध्ययन या सामान्य जानकारी5050
Bसामान्य ज्ञान और गणित5050
Cतार्किक योग्यता या रिजनिंग5050120 मिनट

BPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा सिलेबस

  • करंट अफेयर्स 
  • भूगोल 
  • इतिहास 
  • सामान्य विज्ञान 
  • जीव विज्ञान 
  • भौतिक विज्ञान 
  • रसायन विज्ञान 
  • भारतीय अर्थव्यवस्था 
  • संविधान
  • अंकगणितीय योग्यता 
  • तार्किक योग्यता

BPSC PCS मेंस परीक्षा पैटर्न

जो भी उम्मीदवार बिहार पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लेते हैं उन्हें फिर मेंस परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है।

बिहार पीसीएस की मेंस परीक्षा में 4 पेपर होते हैं जिसमें पेपर 1 क्वालीफाई प्रकृति का होता है वही अन्य पेपर मेरिट बनाते हैं।

BPSC PCS मुख्य परीक्षा कुल, 1000 अंकों की होती है जिसे हल करने के लिए 12 घंटे का समय निर्धारित करता है यह परीक्षा अलग-अलग पेपर के हिसाब से अलग-अलग दिन की जाती है।

इस परीक्षा में सामान्य हिंदी का पेपर क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है इसमें 30 अंक लाना अनिवार्य है इस पेपर के अंक में फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाते हैं।

मुख्य परीक्षा के पेपर 4 में वैकल्पिक विषय पर एक लेख लिखना होता है वैकल्पिक विषय आप अपने आप खुद से चुनते हैं।

भागविषयअधिकतम अंकनिर्धारित समय
पेपर 1सामान्य हिन्दी1003 घंटा
पेपर 2सामान्य अध्ययन I3003 घंटा
पेपर 3सामान्य अध्ययन II3003 घंटा
पेपर 4वैकल्पिक विषय3003 घंटा

BPSC PCS मेंस परीक्षा सिलेबस

क्योंकि बिहार पीसीएस मुख्य परीक्षा में चार अलग-अलग विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं तो इसके सिलेबस बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

सामान्य हिंदी

इस परीक्षा में हिंदी के माध्यमिक स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की भावों को स्पष्ट करने और शब्दों को शुद्ध रूप से व्यक्त करने की क्षमता आंकी जाती है।

यह एक लिखित परीक्षा होती है जिसमें आपको नीचे दिए गए टॉपिक्स पर लिखना होता है।

  • निबंध – 30 अंक
  • व्याकरण – 30 अंक
  • वाक्य विन्यास – 25 अंक
  • संक्षेपण – 15 अंक

सामान्य अध्ययन परीक्षा I

बिहार पीसीएस के मुख्य परीक्षा के इस भाग में भारतीय इतिहास और भारत की संस्कृति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटनाक्रम चक्र, और सांख्यिकी विश्लेषण आलेखन के बारे में लिखना होता है।

सामान्य अध्ययन परीक्षा II

बिहार लोक सेवा आयोग के मुख्य परीक्षा के इस वाले भाग में आपको भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व के भूगोल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव के बारे में लिखना होता है।

वैकल्पिक परीक्षा

इस परीक्षा में आपको उस विषय से संबंधित चीजों पर लिखना पड़ता है जो विषय आपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना है बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर बहुत सारे वैकल्पिक विषय हैं जिनमें से आप अपने अनुसार कोई भी चुन सकते हैं।

BPSC Mains परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषयों की सूची

  • हिन्दी भाषा और साहित्य
  • अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  • उर्दू भाषा और साहित्य
  • बांग्ला भाषा और साहित्य
  • संस्कृत भाषा और साहित्य
  • अरबी भाषा और साहित्य
  • फारसी भाषा और साहित्य
  • पाली भाषा और साहित्य
  • मैथिली भाषा और साहित्य
  • कृषि
  • पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
  • मानव विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
  • कानून
  • समाजशास्त्र
  • इतिहास
  • गणित
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • दर्शनशास्त्र
  • भौतिकी
  • प्रबन्धन
  • अर्थशास्त्र
  • विद्युत् इंजीनियरिंग
  • भूगोल
  • भू-विज्ञान
  • श्रम एवम् समाज कल्याण
  • राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
  • मनोविज्ञान
  • लोक प्रशासन
  • सांख्यिकी
  • जंतु विज्ञान

उम्मीदवार वैकल्पिक विषय के रूप में सिर्फ एक विषय ही चुन सकते हैं।

BPSC PCS साक्षात्कार परीक्षा पैटर्न

यह बिहार लोक सेवा आयोग मे नौकरी के लिए सबसे अंतिम चरण होता है साक्षात्कार तब किया जाता है जब कोई उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं को पास कर लेता है।

साक्षात्कार के लिए 120 अंक निर्धारित हैं साक्षात्कार में विशेष रूप से उम्मीदवार की मानसिक सतर्कता, योग्यता, निर्णय लेने की क्षमता, बौद्धिक और नैतिक इमानदारी के बारे में जाना जाता है।

BPSC Previous Year Question Paper In Hindi PDF

BPSC Previous Year Question Paper In Hindi

जो भी लोग बिहार लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए बीपीएससी के पिछले वर्षों के पेपर बहुत महत्वपूर्ण है।

अगर कोई उम्मीदवार अच्छे तरीके से बिहार लोक सेवा आयोग के पिछले वर्षों में संपन्न हुए पेपर्स को प्रैक्टिस करता है तो वह प्री और मेंस परीक्षा में अच्छा स्कोर करने में संभव हो पाता है।

BPSC Previous Year Question Paper को डाउनलोड करने के दो तरीके हैं पहला तो आप बीपीएससी की Official Website से पुराने पेपर डाउनलोड कर सकते हैं अन्यथा इस टेबल में दी गई लिंक पर क्लिक करके भी पुराने पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं।

इस टेबल में हमने बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा 2020 से 2022 तक कराए गए पेपर का डाउनलोडिंग लिंक दिया है।

BPSC Previous Year Question Paper In Hindi 2020Click Here
BPSC Previous Year Question Paper In Hindi 2021Click Here
BPSC Previous Year Question Paper In Hindi 2022Click Here

BPSC Previous Year Question Paper क्यों महत्वपूर्ण है

  • अगर आप पिछले वर्षों के पेपर देखते हैं तो इससे आप बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छी तरह समझ पाते हैं।
  • इस तरह के प्रश्न पत्रों से आपको परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के बारे में एक आईडिया लग जाता है जिससे आप मुख्य परीक्षा में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाते हैं।
  • संबंधित परीक्षा में प्रश्नों का स्तर किस लेवल का है वह पिछले वर्षों के पेपर से अच्छी तरह पता चल जाता है।
  • परीक्षा में समय मैनेज करना बहुत जरूरी है अगर आप अभ्यास के लिए पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करते हैं तो इससे आपको समय मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
  • पुराने सालों के प्रश्न पत्र हल करने पर आपको अपने Weak Points के बारे में पता चल जाता है फिर आप उन Weak Points पर काम करके बेहतर स्कोर कर सकते हैं।

BPSC Previous Year Question Paper in Hindi: FAQ

Que:- बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा कितने अंकों की होती है?

Ans:- BPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 150 अंको की होती है इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, गणित और रिजनिंग के संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Que:- बिहार लोक सेवा आयोग की साक्षात्कार परीक्षा के लिए कितने अंक निर्धारित हैं?

Ans:- बिहार लोक सेवा आयोग में चयन के लिए अंतिम चरण साक्षात्कार होता है साक्षात्कार 120 अंकों का होता है।

Que:- बिहार लोक सेवा आयोग के मुख्य परीक्षा के बारे में जानकारी दीजिए?

Ans:- मुख्य परीक्षा एक लिखित परीक्षा होती है जिसमें आपको चार अलग-अलग विषयों पर विस्तार से लिखना पड़ता है यह परीक्षा कुल 1000 अंकों की होती है।

Que:- बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी के लिए कितने घंटे का समय निर्धारित है?

Ans:- BPSC PCS  की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी की परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है जिसके लिए 3 घंटे का समय निर्धारित होता है यह परीक्षा 100 अंकों की होती है।

Que:- क्या BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

Ans:- नहीं प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

निष्कर्ष

आज के लेख के द्वारा आपने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के साथ-साथ बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की गई पिछले वर्षों की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के बारे में जानकारी हासिल की है।

अगर आप भी BPSC PCS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस लेख के द्वारा BPSC Previous Year Question Paper in Hindi PDF डाउनलोड करने के साथ-साथ BPSC PCS परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post-


Leave a Comment