[PDF] द्वितीय विश्व युद्ध | Second World War PDF in Hindi


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी के साथ द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War PDF) को शेयर करने वाले है, जिसे आप डाउनलोड बटन का अनुसरण कर फ्री में डाउनलोड कर सकते है|

द्वितीय विश्व युद्ध को दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध माना जाता है| जब प्रथम विश्व युद्ध हुआ था तो दुनिया ने कभी नहीं सोचा था कि इससे भी खतरनाक युद्ध हो सकता है, इसलिए प्रथम विश्व युद्ध का नाम “The Great War” दिया गया था| द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे बड़ा कारण प्रथम विश्व युद्ध था, क्योंकि प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की बुरी तरह हार हुई थी और जर्मनी के सेना के तरफ से हिटलर लड़ रहे थे तो उसे ये हार कभी मंजूर नहीं था और वही कारण बना द्वितीय विश्व युद्ध का|

Second World War PDF

द्वितीय विश्व युद्ध को “Global War/Total War” भी कहा जाता है| यह युद्ध 1 सितंबर 1939 से लेकर अगस्त 1945 तक लड़ा गया था| कुछ इतिहासकार इसे 1937 से ही इसकी शुरुवात मानते है, क्योंकि “Sino Japanese War” 1937 में लड़ा गया था| सीनों जापानीज मतलब चाइना और जापान के बीच भयानक युद्ध| द्वितीय विश्व युद्ध में लगभग कुल 7 से 8 करोड़ लोग मरे गए थे, जिसमें से 5 करोड़ आम नागरिक थे जबकि 3 करोड़ ही सैनिक थे, इसलिए इस युद्ध को ग्लोबल वार या टोटल वार कहा गया है|

इस युद्ध में दुनिया दो ग्रूप में बटी हुई थी| पहली अल्लिएस पॉवर और दूसरी एक्सिस पॉवर| अल्लिएस पॉवर में UK, फ्रांस, USA, पोलैंड, USSR, चाइना और ग्रीस जैसे देश शामिल थे और एक्सिस पॉवर में जर्मनी इटली और जापान शामिल थे| हमारा देश भारत भी अल्लिएस पॉवर में शामिल था क्योंकि उस समय भारत पर ब्रिटिश हुकूमत हुआ करती थी|

द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे बड़ा कारण 1919 वर्साय की सन्धि को माना जाता है| क्योंकि इस दौरान जर्मनी के बहुत सारे हिस्से उसके पड़ोसी देशों ने कब्जा कर रखा था उसका और एक मुख्य कारण था पेरिस समझोता| इन दोनों समझोते ने जर्मनी को दवा कर रखा था| फिर समय आता है 1933 जब जर्मनी का सत्ता हिटलर के हाथों में आती है और हिटलर जर्मनी का कमान पूरा अपने हाथों में ले लेते है और फिर हिटलर ने धीरे-धीरे खोई हुई जमीनों को आपस करना शुरू करता है| प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जो भी संधि हुई थी उन सबको तोड़ना शुरू कर देता है, लेकिन उस समय कोई भी देश जर्मनी को कुछ नहीं बोलता है|

1939 ई. को जर्मनी पौलेंड पर हमला कर देता है और जर्मनी का सैनिक करीब एक महिना में पौलेंड पर कब्जा कर लेता है और इस लड़ाई में फ्रांस और ब्रिटेन कोई मदद नहीं कर पाए| करीब 6 माह बाद हिटलर के निशाने पर फ्रांस और ब्रिटेन थे| उधर इटली में तानाशाह मुसोलिनी की योरोप में रोमन साम्राज्य की स्थापना के रूप में सत्ता विस्तार की लालसा बढ़ गई| पश्चिमी दुनिया के योरोप के देशों में संघर्स शुरू हो गए थे और इधर पूर्वी दुनिया में जापान एशिया पर हुकूमत चलाने के बारे में सोच रहे थे|

साम्राज्य स्थापित करने के लिए जर्मनी, इटली और जापान ने लड़ाई शुरू कर दी थी| वर्ष 9 अप्रेल 1940 ई. में हिटलर ने यूरोपीय देश नार्वे पर भी हमला कर देता है| जर्मनी ने नार्वे को तो जीता ही साथ में उसके और नार्वे के बीच आने वाली उस डेनमार्क पर भी कब्जा बना लिया| इसके बाद कुछ ही महीने में जर्मनी ने नीदरलैंड, बेल्जियम और लक्जमबर्ग पर हमले किये और उसे जर्मन साम्राज्य का हिस्सा बना लिया| इसी साल 5 जून को हिटलर ने करीब 15 लाख सैनिकों को लेकर फ्रांस पर भी हमला कर दिया| जर्मनी ने 15 दिनों में फ्रांस को पराजित कर दिया| इस तरह जर्मन सैना ब्रिटेन को छोड़कर पूरा यूरोप पर अपना अधिपत्य जमा लिया था|

इसके कुछ महिना बाद जर्मनी ने ब्रिटेन पर हमला बोल दिया था और जर्मनी के सैना को यहाँ पर पराजय देखने को मिला| और रूस से जर्मनी बिना किसी कारण के ही युद्ध शुरू कर दी और यही हिटलर का सबसे बड़ा फैसला शामिल होता है| क्योंकि हिटलर का पतन का शुरुवात यही से शुरू होता है| रूस के सैना के सामने जर्मनी नहीं टिक सका और लाखों सैनिक मारे गए| रूस की सैना ने जर्मन के सैनिकों को खदेर दिया| इसके बिच जर्मनी ने अमेरिका के बीच युद्ध की घोषणा कर दी जबकि अमेरिका और जर्मन के बिच आपस में कोई भी दुश्मनी नहीं थी| इसका सबसे बड़ा कारण था जापान|

यदि आप द्वितीय विश्व युद्ध के पीडीऍफ़ को डाउनलोड करना चाहते है और इसके बारे में ओर भी अच्छी से जानना चाहते है तो इसे दिए गए डाउनलोड बटन से डाउनलोड कर सकते है|

Second World War PDF: Overview

PDF NameSecond World War PDF
LanguageHindi
No. of Pages12 Pages
Size598 KB
CategoryHistory
QualityExcellent

Download Second World War PDF

नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर द्वितीय विश्व युद्ध का पीडीऍफ़ को फ्री में डाउनलोड कर सकते है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी के साथ द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War PDF) को शेयर किया है, उम्मीद है इसमें दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होंगी| यदि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें या आपके मन में कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट में जरुर बता सकते है|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट:-


Leave a Comment