कोशिका के प्रकार – Types of Cells in Hindi


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

आज के इस पोस्ट में हमलोग कोशिका के प्रकार (Types of Cells in Hindi) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, साथ-ही कोशिका के प्रकार से सम्बंधित सम्पूर्ण नोट्स को पीडीऍफ़ के रूप में भी शेयर करेंगे, जिसे आप निशुल्क डाउनलोड करके पढ़ सकते है|

जैसे कि हम सब जानते है, कोशिका किसी भी जीव की सबसे छोटी इकाई होती है| जैसे- हम सब मानव भी कोशिकाओं से ही बने है, मानव शरीर में इतना ज्यादा कोशिका है कि उसे गिनना संभव नहीं है| कोशिका को रचना के आधार पर मुख्या रूप में दो भागों में बांटा गया है| जिसका वर्णन आज के इस पोस्ट में विस्तार से किया गया है| इसीलिए इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े|

कोशिका के प्रकार (Types of Cells in Hindi)

रचना की दृष्टि से कोशिका को दो भागों में बांटा गया है-

  1. प्रोकैरियोटिक कोशिका
  2. यूकैरियोटिक कोशिका

प्रोकैरियोटिक कोशिका

प्रोकैरियोटिक कोशिका को प्रारंभिक कोशिका के नाम से भी जाना जाता है| इसकी रचना बहुत ही सरल होती है| और इस प्रकार के कोशिकाओं में दृश्यमान केन्द्रक का अभाव होता है| उदहारण के तौर पर जीवाणु कोशिका इसका एक प्रमुख उदहारण हो सकता है| यह आकार में बहुत ही छोटा होता है| अगर इसका आकर की बात की जाए तो इसका आकर लगभग 1μ से 10μ के बिच का होता है, जिसे हम नंगी आँखों से नहीं देख सकते है|

इस प्रकार की कोशिका में केन्द्रक झिल्ली नहीं पायी जाती है, जिसके कारण इसके केन्द्रक में पाए जाने वाले सभी पदार्थ जैसे- DNA, RNA, प्रोटीन आदि सीधे कोशिका द्रव्य के संपर्क में ही रहते है|

DNA द्वारा निर्मित गुणसूत्र जो इस प्रकार के कोशिका का एक आनुवंशिक पदार्थ है, कोशिका द्रव्य में विशेष रूप से मौजूद रहते है, इसी विशेष क्षेत्र को न्यूक्लिओइड के नाम से जाना जाता है|

प्रोकैरियोटिक कोशिका के कोशिका द्रव्य में राइबोसोम उपलब्ध रहते है लेकिन कई प्रकार के अन्य कोशिकांगों का अभाव रहता है| यह पूर्ण विकसित कोशिका नहीं होती है|

यूकैरियोटिक कोशिका

यह भी कोशिका का एक प्रकार ही है जो पूर्ण रूप से विकसित कोशिका होती है| इसीलिए हम कह सकते है कि पूर्ण रूप से विकसित कोशिका को ही यूकैरियोटिक कोशिका के नाम से जाना जाता है| इस प्रकार की कोशिका लगभग सभी जीव-जंतुओं में पायी जाती है, लेकिन विषाणु, जीवाणु तथा नील-हरित शैवाल में नहीं पायी जाती है|

इस प्रकार के कोशिका का आकर भी यूकैरियोटिक कोशिका की तुलना बड़ा होता है और इसके केन्द्रक के चारों और केन्द्रक झिल्ली भी पायी जाती है| साथ-ही इसके कोशिका द्रव्य में झिल्ली वाले कोशिकांग उपस्थित होते है| और इस प्रकार के कोशिका में गुणसूत्र की संख्या भी 1 से ज्यादा पायी जाती है|

प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर

आइये इन दोनों कोशिका के भिन्नता के बारे में विस्तार से जानते है|

प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं एक प्रकार से आदिम कोशिकाएं होती है जबकि यूकैरियोटिक कोशिकाएं सुविकसित कोशिकाएं होती है|

प्रोकैरियोटिक कोशिका में अविकसित केंद्र पाए जाते है जबकि यूकैरियोटिक कोशिका में पूर्ण विकसित केन्द्रक पाए जाते है|

प्रोकैरियोटिक कोशिका यूकैरियोटिक कोशिका
इसका केन्द्रक के चरों और झिल्ली नहीं होती है|इसका केन्द्रक झिल्ली से घिरा होता है|
इसमें  केन्द्रक कला और केन्द्रिका नहीं पाया जाया है|इसमें केन्द्रक कला और केंद्रिका दोना पाया जाता है|
इसमें श्वसन की प्रक्रिया प्लाज्मा झिल्ली में होता है|इसमें श्वसन की प्रक्रिया माइटोकोन्ड्रिया में होता है|
इसमें पायी जाने वाली कोशिका भित्ति पतली होती है|इसमें पायी जाने वाली कोशिका भित्ति मोती होती है|
यह लैंगिक जनन में असमर्थ है|यह लैंगिक जनन में समर्थ है|
इस प्रकार के कोशिका में सिर्फ 1 गुणसूत्र पाए जाते है|इसमें 1 से अधिक गुणसूत्र पाए जाते है|
इसमें रिक्तिका नही पायी जाती है|इसमें रिक्तिका पायी जाती है|
इसमें उपस्थित राइबोसोम 70s प्रकार का होता है|वहीं इसमें उपस्थित रायबोसोम 80s प्रकार का होता है|
यह समसूत्री कोशिका विभाजन में असमर्थ है|यह समसूत्री कोशिका विभाजन में समर्थ है|

Types of Cells in Hindi PDF: Overview

PDF Nameकोशिका के प्रकार PDF
LanguageHindi
No. of Pages4
PDF Size72 KB
CategoryBiology
QualityExcellent

Download कोशिका के प्रकार PDF

नीचे दिए गए डाउनलोड बटन का अनुसरण करके आप कोशिका के प्रकार के सम्पूर्ण नोट्स को पीडीऍफ़ के रूप में निशुल्क डाउनलोड करके पढ़ सकते है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने कोशिका के प्रकार (Types of Cells in Hindi) के बारें में विस्तार से चर्चा किया| साथ-ही दोनों प्रकार के कोशिकाओं के अन्तर को भी आपको सरलता से बताने का कोशिश किया| और आपके साथ कोशिका के प्रकार PDF नोट्स भी शेयर किया| उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको अवश्य पसंद आया होगा| अगर आप प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी आकर रहे है तो कोशिका का नोट्स PDF भी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-


Leave a Comment