वेग किसे कहते है? वेग और चाल में अंतर


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

आज के इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे की वेग किसे कहते है? (What is velocity in Hindi? वेग किस प्रकार चाल के भिन्न होता है| वेग की परिभाषा के साथ-साथ वेग की मात्रक तथा प्रकार पर भी विस्त्तित चर्चा करेंगे| इसीलिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े?

वेग किसे कहते है?

किसी वस्तु के द्वारा इकाई समय में किसी एक निश्चित दिशा में तय की गयी दुरी को ही उस वस्तु का वेग कहा जाता है| वेग हमलोग तब ही कह सकते है जब वस्तु किसी निश्चित दिशा में ही दुरी तय करे अन्यथा दिशा का पता नहीं होने से तय की गयी दुरी चाल कहलाती है|

इससे यह अस्पष्ट होता है कि किसी वस्तु का जितना विस्थापन होता है उतना ही उस वस्तु का वेग होता है| वेग एक प्रकार का सदिध राशी है| इसका भी SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड ही होता है|

वेग समय के साथ-साथ धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य कुछ भी हो सकता है| वही चाल हमेशा धनात्मक ही होती है|

वेग के प्रकार-

मुख्य रूप से वेग भी चाल की भांति चार प्रकार के ही होते है जिसका विवरण निचे विस्तार से किया गया है|

  1. एकसमान वेग- जब कोई भी वस्तु एक निश्चित समय में एक ही दिशा में एक सरल रेखा में सामान दुरी तय करता है तो उसे उस वस्तु का एकसमान वेग कहा जाता है|
  2. असमान वेग- जब भी कोई वस्तु एक निश्चित समय में एक ही एक ही दिशा में असमान दुरी तय करता है तो उसे उस वस्तु का असमान वेग कहा जाता है|
  3. औसत वेग- किसी वस्तु के द्वारा तय किये जाने वाले कुल विस्थापन तथा विस्थापन को तय करने में लगे समय के अनुपात को ही औसत वेग कहा जाता है|
  4. तात्क्षणिक वेग- किसी भी निश्चित दिशा में वस्तु द्वारा तय की गयी विस्थापन को ही तात्क्षणिक वेग कहा जाता है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह जाना कि वेग किसे कहते है? वेग के प्रकार और वेग किस प्रकार चाल से भिन्न है| उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपको जरुर कुछ सिखने को मिला होगा| अगर आपको पोस्ट पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे|


Leave a Comment