बिहार की प्रमुख भाषाएँ – Major Languages of Bihar


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

Major Languages of Bihar, आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमलोग बिहार की मुख्य भाषाओँ पर विस्तार से चर्चा करेंगे|

बिहार, भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है, जिसका राज्य भाषा हिंदी तथा दूसरा राज्य भाषा उर्दू है| बिहार का नाम प्रादुर्भाव बौध सन्यासियों के ठहरने के स्थान “विहार” शब्द से पड़ा है, जिसका परिवर्तित रूप बिहार है| यह राज्य गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है| बिहार प्राचीन समय से ही विशाल साम्राज्यों का हिस्सा रहा है|

बिहारी भाषा को सर्वप्रथम अंग्रेज वैज्ञानिक “सर जोर्ज अब्राहम ग्रिथसन” के द्वारा भाषाओ की सूचि में रखा गया| बिहार में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाए भोजपुरी, मगही, मैथली, अंगिका, बज्जिका आदि है| बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती है| आइये बिहार में बोली जाने वाली भाषाओ के बारे में विस्तार से जानते है|

बिहार की प्रमुख भाषाएँ (Major Languages of Bihar)

  1. भोजपुरी

भोजपुरी भाषा मुख्य रूप से बिहार में स्थित भोजपुर जिले में बोली जाने वाली भाषा है, लेकिन वर्तमान समय में यह भाषा पश्चिमी बिहार तथा पूर्वी बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी बोली जाती है| भोजपुरी भाषा बिहार की सबसे लोकप्रिय भाषा है| बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में भोजपुरी बोलने वाले लोग मिल जाते है|

2. मगही

मगही भाषा बिहार में मुख्य रूप से गया, नवादा, नालंदा, पटना, जहानावाद, हजारीबाग, मुंगेर, औरंगाबाद आदि के क्षेत्रों में बोला जाता है| मगही एक प्राचीन आर्य भाषा है| यहाँ भाषा प्राचीन समय में मगध साम्राज्य में बोला जाता है| मगधी का परिवर्तित रूप मगही बना है|

3. मैथली

यह भाषा पुर्वित्तर बिहार तथा बिहार से सटे नेपाल के कुछ क्षेत्रों में भी बोला जाता है| मैथली भाषा बोली जाने वाली क्षेत्र को मिथलांचल के नाम से जाना जाता है| बिहार में यह भाषा मुख्य रूप से समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया तथा पूर्णिया आदि जिलों में बोला जाता है|

4. अंगिका

प्राचीन काल में 16 महाजनपदों में से एक “अंग जनपद” में प्रचलित भाषा को अंगी कहा जाता था| इसी भाषा को वर्तमान समय में अंगिका के नाम से जाना जाता है| इस भाषा का अपना प्राचीन लिपि था, जिसे अंग लिपि के नाम से जाना जाता था| अंगिका भाषा मुख्य रूप से मुंगेर, लखीसराय, बेगुसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, आदि जिलों में बोला जाता है|

5. बज्जिका

बज्जिका भाषा का साहित्य इतिहास, जैन एक बौध धर्म से जुड़ा है| बज्जिका भाषा बोले जाने वाले क्षेत्र को बज्जिकांचल भी बोला जाता है| यह मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा तथा मधुबनी आधी जिले के लगभग एक तिहाही पश्चिमी भाग में बोली जाने वाली लोकप्रिय भाषा है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने बिहार की प्रमुख भाषा (Major Languages of Bihar) पर चर्चा किया| उम्मीद है कि इस पोस्ट में शेयर कि गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो बिहार की प्रमुख जनजातियाँ के बारे में भी जानना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है| अगर पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-


Leave a Comment