[PDF] द्वितीय विश्व युद्ध के परिणाम | Results of World War II PDF in Hindi


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

आज के इस पोस्ट के माध्मय से मैं आप सभी के साथ द्वितीय विश्व युद्ध के परिणाम (Results of World War II PDF) को शेयर करने वाला हूँ, जिसे आप दिए गए डाउनलोड बटन की मदद से फ्री में डाउनलोड कर सकते है|

द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 तक चलने वाला एक विश्वस्तरीय युद्ध था| लगभग 70 देशों की जल, थल और वायुसेनाओं ने इस महायुद्ध में भाग लिया था| इस युद्ध में विश्व दो भागों में बटा हुआ था, पहला मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र| इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया,क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, उद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोक दी थी| इस युद्ध में दुनिया के अलग-अलग देशों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने भाग लिया था, तथा यह मानव इतिहास का सबसे घटक युद्ध साबित हुआ| इस महायुद्ध में लगभग 5 से 7 करोड़ व्यक्तियों की जान गई थी|

Results of World War II PDF

द्वितीय विश्व युद्ध में प्रथम विश्व युद्ध की तुलना में जन-धन की अधिक हनी हुई थी| एक अनुमान के मुताबिक इस युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 5 करोड़ से अधिक लोग मरे गए| जिनमें सर्वाधिक संख्या सोवियत सैनिकों की थी| लाखो लोग बेघर हो गए और इससे पुनर्वास की समस्या खरी हो गई|

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाखों यहूदियों की हत्या कर दी गई और घायलों की तो गिनती ही नहीं की जा सकती थी| परमाणु बम की स्तेमाल से हिरोशिमा और नागासाकी पूरी तरह नष्ट हो गए| इसी प्रकार युद्ध में बहुत सारे संपत्ति नष्ट हुई| अनुमान लगाया जाता है कि सिर्फ इंग्लेंड में 2 हजार करोड़ रूपये की संपत्ति नष्ट की गई| सोवियत संघ की सम्पूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति का चौथा भाग युद्ध में खर्चा हो गया| इतना विनाशकारी युद्ध इससे पहले कभी नहीं हुआ था|

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सभी साम्राज्यवादी राज्यों को एक-एक अपने उपनिवेशो से हाथ धोना पढ़ा| उपनिवेशों में भी राष्ट्रिता की लहर तेज हो गई और स्वतंत्रता आन्दोलन तेज हो गए| इसका परिणाम ये हुआ एशिया के अनेक देश यूरोपीय दासता से मुक्त हो गए| योरोपीय राष्ट्र की शक्ति और संसाधन इतने कमजोर हो गए कि वे उपनिवेशों पर अपना शासन और कब्जा जमाएँ रखने में सक्षम नहीं रहें, इसलिए वर्मा और मलया (मलेशिया) इत्यादि देश स्वतंत्र हो गए और 1947 ई. में भारत भी अंग्रेजो की गुलामी से अलग हो गया|

युद्ध में पराजित होने के बाद धुरी राष्ट्र के बुरे दिन आ गए और जर्मन साम्राज्य का बड़ा भाग उससे क्षीण गया| इटली को भी अपनी सभी अफ़्रीकी उपनिवेश खोने पड़े, साथ ही जापान को भी उन क्षेत्रों को वापस करना पड़ा, जिन ओर वह अपना अधिकार जमाये हुए थे| इस राष्ट्रों की आर्थिक और सैन्य स्तिथि भी देण्य हो गई थी|

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक अंतराष्ट्रीय संगठन की स्थापना जरुरी हो गई थी, जिससे की विश्व शांति बनाया जा सकें एवं भविष्य में ऐसे कोई विनाशकारी युद्ध न हो और अमेरिका की पहल पर 24 ऑक्टोबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई|

यदि आप इसके बारे में और भी अच्छे से जानना चाहते है तो नीचे दिए गए डाउनलोड बटन से Results of World War II PDF को फ्री में डाउनलोड कर सकते है|

Results of World War II PDF: Overview

PDF NameResults of World War II PDF
LanguageHindi
No. of Pages2 pages
Size73 KB
CategoryHistory
QualityExcellent

Download Results of World War II PDF

नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इस पीडीऍफ़ को फ्री में डाउनलोड कर सकते है|

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आप सभी के द्वितीय विश्व युद्ध के परिणाम (Results of World War II PDF) को शेयर किया है, उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी सभी को पसंद आई होंगी| यदि यह पोस्ट आपके लिए मददगार रही हो तो इसे शेयर करना न भूलें या यदि आपके मन में कोई भी सवाल है तो हमने कमेंट में बता सकते है|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट:-


Leave a Comment