बिहार की प्रमुख फसलें – Major Crops of Bihar


Join WhatsAppClick Here
Premium NotesJoin Telegram

आज के इस पोस्ट में हमलोग बिहार की प्रमुख फसलें (Major Crops of Bihar) के बारे में विस्तार से तथा सरल भाषा में चर्चा करेंगे| अगर आप भी बिहार में उपज होने वाली फसलों के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो इस पोस्ट को ध्यान से पूरा जरुर पढ़े|

बिहार राज्य भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में अवस्थित है| जिसका क्षेत्रफल 93.6 लाख हेक्टेरय है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 3% हिस्सा है| यह राज्य गंगा बेंसिन क्षेत्र में आता है| अतः इस क्षेत्र में नदी निर्मित मैदानी क्षेत्र है| जो कृषि के लिए सवोत्तम माना जाता है|

बिहार की प्रमुख फसलें (Major Crops of Bihar)

बिहार में मुख्य रूप से धान,मक्का,गेहू,गन्ना,माखन,चना,जौ,आलू,सरसों,रहर,प्याज तथा टमाटर,इत्यादि फसले किया जाता है|

बिहार में मौसम के अनुसार फसलें बोयी एवं काटी जाती है| अतः बिहार में फसलो को बोने एवं काटने के आधार पर मुख्य रूप से चार भागो में विभाजित किया गया है| जो इस प्रकार से है|

  1. भदई फसल:– इस फसल को आमतौर पर मौनसून के आगमन के समय मई-जून महीने में बोया जाता है| तथा नवम्बर-दिसम्बर महीने में इसकी कटाई हो जाती है| इस फसल के अन्तर्गत मुख्य रूप से धान, मक्का तथा जूट इत्यादि आते है|

2. अगहनी फसल:– इस फसल के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख फसल गन्ना, प्याज, लहसून तथा धान इत्यादि है| इन फसलो की बोआई जुलाई एवं अगस्त के महीने में किया जाता है| तथा नवम्बर एवं दिसम्बर के महीने में इन फसलो की कटाई हो जाती है|

3. रबी फसल:– इस फसल को नकदी फसल के नाम से भी जाना जाता है| यह एक वसंत श्रृतु की फसल है| इस फसल की बौआई नवम्बर- दिसम्बर के महीने में किया जाता है| तथा कटाई मार्च-अप्रैल के महीने में किया जाता है| इनके अन्तर्गत आने वाले प्रमुख फसलें गेहू,जौ,चना,टमाटर,सरसों,आलू तथा प्याज इत्यादि है|

4. जायद (गरमा) फसल:- इस फसल की खेती मुख्य रूप से खरीफ एवं रबी फसलो के मध्यकाल में किया जाता है| इस फसल की बोआई अप्रैल के महीने में किया जाता है| तथा इनकी कटाई जून-जुलाई के महीने में हो जाती है| जायद के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख फसलें धान,मक्का,प्याज तथा सब्जी इत्यादि है|

इन्हें भी पढ़े- बिहार की प्रमुख झीलें

बिहार की प्रमुख फसलों का विवरण ( Major Crops of Bihar )

आइये जानते है बिहार में उत्पादन किये जाने वाले कुछ प्रमुख फसलों के नाम विवरण सहित

1. धान

बिहार राज्य में गंगा नदी का मैदानी क्षेत्र पड़ता है इसीलिए यहाँ धान की उपज अच्छी होती है| यही कारण है कि बिहार में सर्वाधिक धान की खेती होती है| बिहार के कुल सकल बुवाई क्षेत्र के 43.20% भाग पर धान की खेती ही की जाती है| और अगर विगत पांच वर्षो में देखा जाए तो बिहार में धान की पैदावार में वृद्धि हुई है|

बिहार में सबसे ज्यादा धान उत्पादन करने के सूचि में क्रमशः रोहतास, औरंगाबाद तथा कैमूर शामिल है| जहाँ रोहतास में कुल 4105 किग्रा प्रति हेक्टेयर धान की उपज होती है|

2. गेहूं

धान की खेती के बाद बिहार में दूसरा सबसे ज्यादा गेहूं की खेती की जाती है को सकल बुवाई क्षेत्र के लगभग 27.45% भाग है| बिहार का गेहूं का उत्पादन सबसे ज्यादा मधेपुरा जिला में होता है जो लगभग 3805 किग्रा प्रति हेक्टेयर है|

3. मक्का

धान और गेहूं के उत्पादन के बाद मक्का उत्पादन में बिहार में तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा होता है| बिहार के कुल सकल बुवाई क्षेत्र का लगभग 8.85% भाग पर मक्का की खेती की जाती है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से देखा गया है की मक्का की खेती के पीछे बिहार के किसानो का रूचि दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है| उम्मीद है कि आगे कुछ वर्षों में बिहार में मक्का की खेती में वृद्धि होगी|

मक्का का पैदावार बिहार में सबसे ज्यादा पूर्णिया जिला में होता है जो लगभग 9188 किग्रा प्रति हेक्टेयर होता है| और सबसे कम भोजपुर जिला में लगभग 1378 किग्रा प्रति हेक्टेयरहोती है|

अंतिम शब्द

आज के इस पोस्ट में हमलोग बिहार की प्रमुख फसलें (Major Crops of Bihar) के बारे में चाचा किये| उम्मीद है कि इस पोस्ट में शेयर की गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी| अगर आप प्रतोयोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे है तो बिहार को जनजातियाँ के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक हो जाता है|

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-


Leave a Comment